देवघर, फरवरी 21 -- देवघर। देवघर नगर निगम के मेयर प्रत्याशी रवि केशरी ने शुक्रवार को आशीर्वाद यात्रा निकाली। बैद्यनाथधाम केसरवानी आश्रम से प्रारंभ होकर नगर निगम क्षेत्र की प्रमुख जगहों से होकर आशीर्वाद यात्रा गुजरी। इस यात्रा में जनसमूह का अभूतपूर्व उत्साह देखने को मिला। हजार से अधिक लोगों ने यात्रा में सहभागी होकर रवि केशरी को अपना भरपूर प्रेम एवं आशीर्वाद प्रदान किया। मेयर प्रत्याशी रवि केशरी ने कहा कि जनता के व्यापक समर्थन से यह स्पष्ट है कि आगामी 23 तारीख को होने वाले चुनाव का परिणाम लगभग तय हो चुका है। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ भाग लेते हुए विकास, विश्वास और जनसेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त की। आयोजकों ने सभी सहयोगियों व समर्थकों का आभार व्यक्त किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीए...