बोकारो, फरवरी 22 -- चास प्रतिनिधि। मेयर प्रत्याशी बिनोद कुमार के पक्ष में उनकी पत्नी संजू देवी के नेतृत्व में शनिवार को रोड शो किया गया। इसमें भारी समर्थकों के उपस्थिति में नगरवासियों से आर्शीवाद लेते हुए उनके पक्ष में वोट अपील की गई। जिसमें पांडेय पुल, तलगड़िया मोड़,जोधाडीह मोड़, आईटीआई मोड़ ,धर्मशाला मोड़,चेक पोस्ट मेन रोड चास होते हुए महावीर चौक होकर भवानीपुर साइड में समापन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...