धनबाद, फरवरी 21 -- झरिया, वरीय संवाददाता। धनबाद नगर निगम चुनाव में मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने शुक्रवार को झरिया के कई वार्डों, बाजारों, बस्तियों और कॉलोनियों का सघन भ्रमण कर घर-घर जाकर लोगों से संवाद किया। हर स्थान पर फूल-मालाओं, गाजे-बाजे, आतिशबाज़ी और नारों के साथ उनका स्वागत किया गया। संजीव सिंह के समर्थन में नारे भी लगाए गए। कई जगहों पर महिलाओं ने आरती उतारी। मेयर प्रत्याशी संजीव सिंह ने कहा कि झरिया की देवतुल्य जनता का जो अपार स्नेह, समर्थन और आशीर्वाद मुझे मिल रहा है, वह मेरे लिए संकल्प की शक्ति है। मैं विश्वास दिलाता हूँ कि नगर निगम के हर वार्ड में समान विकास होगा। सड़क, नाली, पेयजल, स्वच्छता और प्रकाश व्यवस्था को प्राथमिकता के आधार पर दुरुस्त किया जाएगा। यह चुनाव झरिया और धनबाद के उज्ज्वल भविष्य का चुनाव है। जनसंपर्क अभियान की श...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.