बोकारो, फरवरी 11 -- चास प्रतिनिधि। चास निगम क्षेत्र के विभिन्न वार्ड मोहल्लों में मेयर प्रत्याशी डॉ परिंदा सिंह ने बुधवार को जन संपर्क किया। इस दौरान समर्थकों की भारी भीड़ रही। विभिन्न वार्ड मोहल्लों में समर्थकों ने प्रत्याशी काजोरदार तरीके से स्वागत किया। अवसर पर मेयर प्रत्याशी डॉ परिंदा सिंह ने कहा कि वर्षो से आमजनों के बीच उपस्थित होते हुए निस्वार्थ भाव से जन सेवा कार्य करता रहा हुं। शहर को सुंदर, विकसित बनाने को लेकर सभी को साथ मिलकर एकजुटता के साथ काम करने की जरूरत है। सभी का साथ मिला तो शहर को स्मार्ट सिटी बनाने को लेकर काम करेंगे। मौके पर मनोज राय, देबू पाल, विशाल कुमार, राकेश कुमार, प्रकाश कुमार, संजय प्रमाणिक सहित अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...