बोकारो, फरवरी 22 -- चास प्रतिनिधि। नगर निगम के मेयर प्रत्याशी उमेश ठाकुर व उनके समर्थकों ने विभिन्न वार्ड मोहल्ला में जन संपर्क के साथ वोट अपील किया। चिराचास पांडे पुल से मोटरसाइकिल जुलूस निकाला गया। मौके पर उमेश ठाकुर ने जनता का आभार व्यक्त किया। कहा चास नगर निगम को भ्रष्टाचार मुक्त बनाना और इसे विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाना मेरा एकमात्र लक्ष्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...