गिरडीह, फरवरी 3 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मेयर पद को लेकर नामांकन का दौर जारी है। 04 फरवरी को नामांकन का अंतिम दिन है। अभी तक कई प्रत्याशियों का नामांकन होना बाकी है। दूसरी ओर मेयर पद के लिए नामांकन कर चुके अर्जुन बैठा ने जनंसपर्क अभियान शुरू कर दिया है। अुर्जन बैठा ने सोमवार को बाभनटोली, गगन मुखर्जी रोड सहित आसपास इलाकों में लोगों से मिलकर समर्थन मांगा। अर्जुन सभी वर्ग, सभी समुदाय के लोगों से मिले और गिरिडीह नगर निगम के विकास को लेकर अपने विजन बताए। इस दौरान लोगों ने उन्हें समर्थन देने का आश्वासन भी दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...