दुमका, फरवरी 10 -- दुमका, प्रतिनिधि। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने मंगलवार को दुमका में एक महत्वपूर्ण बैठक की। इस बैठक में बीजेपी समर्थक दुमका मेयर प्रत्याशी डॉ अमिता रक्षित भी शामिल हुईं। बैठक में मेयर उम्मीदवार अमिता रक्षित की जीत दर्ज कराने पर चर्चा की गई। आदित्य साहू ने डॉ अमिता रक्षित को जीत के लिए पूरी तरह से समर्थन देने का आश्वासन दिया। इस अवसर पर आदित्य साहू ने कहा कि डॉ अमिता रक्षित एक योग्य और अनुभवी उम्मीदवार हैं और वे दुमका के विकास के लिए काम करेंगी। उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से डॉ अमिता रक्षित को जीत दिलाने के लिए पूरी तरह से जुट जाने का आह्वान किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.