धनबाद, फरवरी 11 -- धनबाद, प्रमुख संवाददाता। नगर निगम चुनाव में मतदान के लिए अब 12 दिन शेष रह गए हैं। चुनाव प्रचार ने अपनी रफ्तार पकड़ ली है। प्रत्याशी डोर-टू-डोर कैंपेन चला रहे हैं। मेयर पद पर चुनाव लड़ रहे 29 प्रत्याशियों के सामने बड़ी चुनौती बूथ एजेंट तैनात करना है। बूथ के अंदर सभी मेयर और पार्षद प्रत्याशियों के एक-एक एजेंट रहेंगे। ऐसे में 972 बूथ एजेंट सभी मेयर प्रत्याशियों को जरूरत पड़ेगी। नगर निगम चुनाव में राजनीतिक दलों के समर्थित प्रत्याशी मैदान में उतरे हैं। उनके लिए बूथ एजेंट नियुक्त करना बड़ी बात नहीं है, लेकिन गैर-दलीय प्रत्याशियों के सामने इतने कम समय में एक साथ एक हजार बूथ एजेंट तैयार करना चुनौती होगी। बोगस वोटरों को रोकने के लिए ही बूथ एजेंट बैठाया जाता है। सभी प्रत्याशी बूथ एजेंट बनाने के लिए सूची को अंतिम रूप देने में लगे ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.