गिरडीह, फरवरी 5 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगरपालिका चुनाव 2026 को लेकर 29 जनवरी से शुरु हुई नामांकन प्रक्रिया बुधवार को समाप्त हो गयी। नगर निगम गिरिडीह से मेयर पद के लिए अंतिम दिन बुधवार को 13 लोगों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। वहीं वार्ड संख्या 01 से लेकर 36 तक कुल 81 लोगों ने पार्षद पद के लिए पर्चा दाखिल किया। बुधवार से पहले मेयर पद पर 7 लोगों ने नामांकन पर्चा भरा था। कुल मिलाकर 20 लोगों ने मेयर पद के लिए नामांकन दाखिल किया है। अंतिम दिन बुधवार को मेयर पद के लिए अर्जुन बैठा, प्रकाश कुमार दास, पंकज कुमार सागर, कामेश्वर पासवान, ब्रज मोहन तुरी, गोविंद तुरी, नागेश्वर दास, जीवन कुमार दास, दयानंद निरंजन, पप्पू रजक, कृष्णा तुरी, प्रदीप पासवान व समीर राज चौधरी ने नामांकन किया। इससे पूर्व योगेश्वर महथा, प्रमिला मेहरा, गौरव कुमार, बनारसी लाल दास, अन...