गिरडीह, फरवरी 6 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। मेयर पद पर प्रमिला मेहरा झामुमो की समर्थित प्रत्याशी होगी। झामुमो केंद्रीय नेतृत्व द्वारा लिए गए इस निर्णय की जानकारी गुरूवार को शहर के गोयनका धर्मशाला में आयोजित प्रेस वार्ता में झामुमो जिलाध्यक्ष संजय सिंह ने दी। संजय सिंह ने कहा कि नगर निगम के विभिन्न पदों के लिए चुनाव की प्रक्रिया चल रही है। चुनाव दलगत आधार पर नहीं है पर मेयर पद के लिए कई दलों के समर्थित प्रत्याशी मैदान में है। इसी क्रम में पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व में प्रमिला मेहरा को समर्थन देने का निर्णय लिया है। पार्टी के नेता, कार्यकर्ता और समर्थक तन, मन और धन के साथ समर्थित प्रत्याशी प्रमिला मेहरा को सहयोग करेगी। दलगत चुनाव नहीं रहने के कारण चुनाव आयोग की कई तकनीकी पाबंदिया है। इसे देखते हुए पार्टी चुनाव में समर्थित प्रत्याशी के लिए पार्ट...