गिरडीह, फरवरी 4 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। नगर निगम गिरिडीह से मेयर पद के लिए मंगलवार को चार प्रत्याशियों ने नामांकन पर्चा दाखिल किया। वहीं वार्ड संख्या 01 से 36 में कुल 118 प्रत्याशियों ने पार्षद पद के लिए नामांकन किया। मेयर पद से भाजपा समर्थित प्रत्याशी डॉ शैलेंद्र चौधरी, बनारसी लाल दास, फूल देवी और अनिल दास ने किया। मंगलवार को मेयर पद के प्रत्याशी जुलूस लेकर समर्थकों के साथ समाहरणालय पहुंचे। यहां पहुंचकर प्रस्तावक के साथ निर्वाची पदाधिकारी के समक्ष नामांकन पर्चा दाखिल किया। इधर नामांकन स्थल सदर प्रखंड परिसर में वार्ड संख्या 28 से राहुल जालान, वार्ड संख्या 10 से रंजीत यादव, वार्ड संख्या 11 से श्याम कुमार, वार्ड संख्या 07 से समीरदीप, वार्ड संख्या 23 से बबली साहू सहित अन्य प्रत्याशियों ने अलग अलग वार्ड से नामांकन किया। पार्षद पद के लिए प्रत्य...