पलामू, फरवरी 6 -- मेदिनीनगर। नगर निकाय आम-2026 के चुनाव में शुक्रवार को नाम वापस लेने की तिथि शाम तीन बजे तक निर्धारित थी। मेदिनीनगर नगर निगम के मेयर पद के 11 उम्मीदवारों में किसी ने अपना नाम वापस नहीं लिया। मेदिनीनगर नगर निगम के मेयर पद के लिए 11 मेयर पद के उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं। शनिवार को उम्मीदवारों के बीच चुनाव चिह्नित का वितरण किया जाना है। नगर निगम के मेयर पद के जो 11 उम्मीदवार चुनावी मैदान में है, इसमें पूनम सिंह, नम्रता त्रिपाठी,अरूणा शंकर, रिंकू सिंह, मीना गुप्ता, जानकी देवी, थर्ड जेंडर आयशा सिंह, डॉ श्वेता विकास, जय श्री गुप्ता, मेघा श्रीराम कुमार सिंह और शीला कुमारी का नाम शामिल है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.