जमशेदपुर, फरवरी 4 -- मानगो नगर निगम चुनाव में भाजपा प्रत्याशी संध्या सिंह के पक्ष में एकजुटता बनाने के उद्देश्य से भाजपा महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने मंगलवार को जिला पदाधिकारियों के साथ अविनाश सिंह राजा एवं उनकी धर्मपत्नी ज्योति सिंह और भाजपा नेता शिवप्रकाश शर्मा एवं चंचल शर्मा के घर जाकर भेंट की। इस दौरान महानगर अध्यक्ष संजीव सिन्हा ने संगठन द्वारा मानगो नगर निगम चुनाव के मद्देनजर लिए गए निर्णय से सभी को अवगत कराया और संगठन हित में मेयर पद पर ज्योति सिंह एवं चंचल शर्मा से दावेदारी को वापस लेने और उनसे मेयर पद के लिए नामांकन नहीं करने का आग्रह किया। संगठन के व्यापक हित और पार्टी की मजबूती को प्राथमिकता देते हुए अविनाश सिंह राजा एवं ज्योति सिंह व शिव प्रकाश शर्मा और चंचल शर्मा ने संगठन के निर्णय में अपनी निष्ठा व्यक्त की। उन्होंने मानगो ...