धनबाद, अक्टूबर 22 -- धनबाद, मुकेश सिंह धनबाद नगर निगम चुनाव की संभावना को देख अंदरखाने भाजपा में मेयर पद की दावेदारी को लेकर अभी से सरगर्मी बढ़ गई है। निवर्तमान मेयर चंद्रशेखर अग्रवाल पहले से चुनाव की तैयारी कर रहे हैं। उन्हें स्वाभाविक दावेदार भी माना जा रहा है। वहीं कुछ नाम ऐसे भी हैं, जो सियासी हलके में चर्चा में हैं। आनेवाले दिनों में तस्वीर साफ होगी। सांसद ढुलू महतो की पत्नी सावित्री देवी और सिंह मेंशन की ओर से किसी की दावेदारी होती है तो मामला रोचक हो जाएगा। पूर्व सांसद पीएन सिंह के पुत्र की दावेदारी समर्थक सोशल मीडिया पर कर रहे हैं। नगर निगम चुनाव को लेकर अभी अधिसूचना जारी नहीं हुई है। आरक्षण तय करने की प्रक्रिया शुरू हो गई है। धनबाद नगर निगम का मेयर पद सामान्य होने की संभावना को देख दावेदारों की सरगर्मी बढ़ रही है। सरकार ने नियमाव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.