नई दिल्ली, मार्च 4 -- दिल्ली नगर निगम (एमसीडी) सदन की विशेष बैठक में सोमवार को जमकर हंगामा हुआ। महापौर महेश कुमार खींची ने सदन की कार्यवाही को 10 मार्च तक स्थगित कर दिया। हंगामे के बीच नेता विपक्ष ने अपना वक्तव्य जारी रखा। दिल्ली नगर निगम के हर वर्ष महापौर के लिए चुनाव अप्रैल में होते हैं। चुनाव से पहले निगम के सियासी माहौल गर्मा गया है। दोपहर तीन बजे के बाद शुरू हुई बैठक में नेता विपक्ष राजा इकबाल सिंह ने वर्ष 2024-25 के संशोधित बजट अनुमान और वर्ष 2025-26 के बजट अनुमानों पर भाषण देना शुरू किया। इस दौरान आप और भाजपा पार्षदों ने एक-दूसरे के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी। कुछ देर बाद महापौर महेश कुमार खींची ने सदन की कार्यवाही को 10 मार्च तक स्थगित कर दिया। महापौर अपनी कुर्सी से उठकर चले गए। साथ ही, आम आदमी पार्टी के पार्षद भी बैठक से बाहर निकल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.