अलीगढ़, नवम्बर 14 -- अलीगढ़, वरिष्ठ संवाददाता। मेयर प्रशांत सिंघल ने तहसील कोल के गांव भीकमपुर में खुद की जमीन की पैमाइश कराने के लिए डीएम को पत्र लिखा है। मेयर ने डीएम को पत्र लिखकर कहा है कि उनकी जमीन पर कुछ लोग कब्जा कर रहे हैं। कोल तहसील को पैमाइश के लिए लिखा गया, लेकिन पैमाइश नहीं की गई। मेयर प्रशांत सिंघल ने बताया कि तहसील कोल के गांव भीकमपुर में खसरा संख्या 2 पर स्थित उनकी फर्म की 1.1290 हेक्टेयर (करीब 2.78 एकड़) जमीन के कुछ हिस्से पर कुछ अज्ञात लोगों ने अवैध रूप से कब्ज़ा कर लिया है। राजस्व अभिलेखों में यह जमीन मैसर्स प्रशांत एंटरप्राईजेज, गोपाल गंज, सराय लबरिया के नाम दर्ज है। मेयर ने कहा कि मामले की गंभीरता को देखते हुए शीघ्र अति शीघ्र क्षेत्रीय लेखपाल को खसरा संख्या -2 की जमीन पर भेजा जाए और जमीन की उचित नापतोल कराई जाए। नापतौल ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.