रुद्रपुर, दिसम्बर 18 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मेयर विकास शर्मा ने बुधवार को एसएसपी मणिकांत मिश्रा के साथ पुलिस लाइन का निरीक्षण किया। इस दौरान मेयर ने नगर निगम की ओर से पुलिस लाइन में उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं की जानकारी ली और अधिकारियों से संवाद कर परिसर से जुड़ी समस्याओं पर चर्चा की। पुलिस अधिकारियों ने निरीक्षण के दौरान पुलिस लाइन से संबंधित विभिन्न आवश्यकताओं से अवगत कराया। इनमें पुलिस लाइन ग्राउंड में स्थित स्टेज का सौंदर्यीकरण, पुलिसकर्मियों व उनके परिवारों के सामाजिक कार्यक्रमों के लिए बारातघर निर्माण सहित अन्य बुनियादी सुविधाओं की मांग शामिल रही। इन समस्याओं के समाधान के लिए नगर निगम स्तर से सहयोग की अपेक्षा जताई गई। मेयर ने कहा कि पुलिसकर्मी शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए उनके आवासीय परि...