हरिद्वार, जनवरी 16 -- हरिद्वार। शीतलहर के प्रकोप को देखते हुए कनखल स्थित प्राचीन दक्ष मंदिर परिसर में शुक्रवार को मेयर किरन जैसल ने जरूरतमंदों को कंबल बांटे। मेयर किरन जैसल ने कहा कि कड़ाके की ठंड में गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करना समाज की सामूहिक जिम्मेदारी है। नगर निगम द्वारा लगातार ऐसे मानवीय प्रयास किए जा रहे हैं ताकि कोई भी व्यक्ति ठंड के कारण परेशान न हो। मौके पर भाजपा पार्षद सुनील अग्रवाल,रवि जैसल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...