रुद्रपुर, फरवरी 6 -- रुद्रपुर। लावारिस शवों को सम्मान के साथ अंतिम संस्कार करने और निर्धन परिवारों की सहायता में जुटी भारत सेवा टीम को नगर निगम में मेयर विकास शर्मा ने सम्मानित किया। मेयर विकास शर्मा ने संस्था के पदाधिकारियों और सदस्यों को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। टीम के मानवीय कार्यों से प्रभावित होकर मेयर ने नगर निगम की ओर से जल्द ही एक नया शव वाहन उपलब्ध कराने की घोषणा की। मेयर विकास शर्मा से मुलाकात के दौरान भारत सेवा टीम के अध्यक्ष मुनीष कुमार, उपाध्यक्ष नरेश कुमार, सचिव प्रवेश कुमार, सदस्य ललित बिष्ट, सोनू कोली, अर्जुन कुमार, साजन कुमार और शिवम कुमार ने उन्हें अपनी गतिविधियों की जानकारी दी। टीम ने मेयर को एक ज्ञापन सौंपकर बताया कि संसाधनों के अभाव में लावारिस शवों को ले जाने और सामाजिक कार्यों के संपादन में कठिनाइयों का सामना करना प...