देहरादून, फरवरी 20 -- नगर निगम कार्यालय में शुक्रवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में महापौर सौरभ थपलियाल ने कर्मचारी संगठनों के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं दायित्व की शपथ दिलाई। मेयर ने उन्हें नई जिम्मेदारियों के सफल निर्वहन हेतु शुभकामनाएं दीं। महापौर ने कहा कि नगर निगम प्रशासन कर्मचारियों के हितों के संरक्षण और उनके कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है तथा उनकी समस्याओं के समाधान के लिए लगातार ठोस कदम उठाए जा रहे हैं। उन्होंने कर्मचारियों से अपेक्षा की कि वे अधिकारीगण, पार्षदों और जनप्रतिनिधियों के साथ बेहतर समन्वय बनाकर निगम हित में कार्य करें, ताकि जनसेवाएं अधिक प्रभावी ढंग से संचालित हो सकें। उन्होंने कहा कि वर्तमान में नगर निगम देहरादून स्वच्छता सर्वेक्षण 2026 की तैयारियों में जुटा हुआ है और शहर को स्वच्छ, सुंदर व व्यवस्थित बनाने के लिए...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.