रुद्रपुर, मार्च 18 -- रुद्रपुर, संवाददाता। मेयर विकास शर्मा ने अटरिया मंदिर में चल रहे कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने मंदिर कमेटी से आगामी मेले को लेकर चल रही तैयारियों की जानकारी ली। मंदिर कमेटी से चर्चा की। मेयर शर्मा ने कहा कि अटरिया मंदिर रुद्रपुर की पहचान है और इसे संजोए रखने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी। यह मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है और यहां हर साल लगने वाले मेले में उत्तराखंड सहित अन्य प्रदेशों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु आते हैं। विकास शर्मा ने बताया कि अटरिया मंदिर रोड पर जल्द ही भव्य प्रवेश द्वार बनाया जाएगा। इसके साथ ही मंदिर के सौंदर्यीकरण के लिए नगर निगम प्राथमिकता के आधार पर कार्य करेगा। उन्होंने लुमिनस कंपनी के कर्मचारियों द्वारा चलाए जा रहे स्वच्छता अभियान में भी सहभागिता की और उनकी सरा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.