रांची, फरवरी 9 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। झारखंड के नौ नगर निगम समेत 48 नगर निकायों के चुनाव में प्रचार अभियान तेज गया है। प्रत्याशी रोड शो से लेकर डोर टू डोर कैंपेन कर रहे हैं। लोगों के समक्ष अपनी प्राथमिकताएं गिनाने के साथ-साथ पिछले वर्षों में किये गये और नहीं किये गये कामों का लेखा-जोखा भी रख रहे हैं। वहीं, उन्हें क्यों चुना जाए और दूसरे को क्यों नहीं, इसकी भी दलीलें दे रहे हैं। 38 सीटों पर प्रत्याशी जहां निर्विरोध चुने जा चुके हैं, वहीं राज्य के नौ नगर निगम क्षेत्रों में प्रत्याशियों के बीच सीधी, त्रिकोणीय टक्कर है। कुछ सीटें तो ऐसी हैं, जहां विभिन्न राजनीतिक दलों के बागी भी मैदान में उतर गये हैं। दलगत चुनाव नहीं होते हुए भी नगर निगम चुनाव में पार्टी समर्थित उम्मीदवार किस्मत आजामा रहे हैं। मैदान में उतरे प्रत्याशी राजनीतिक दलों से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.