रांची, फरवरी 14 -- रांची, हिन्दुस्तान ब्यूरो। रांची के नामकुम क्षेत्र में आयोजित संगठनात्मक बैठक में झारखंड सरकार की मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कार्यकर्ताओं और आम जनता के साथ संवाद किया। बैठक में रांची नगर निकाय चुनाव 2026 के मद्देनजर महापौर पद की उम्मीदवार रमा खलखो के समर्थन में घर-घर जनसंपर्क अभियान तेज करने, प्रत्येक मतदाता तक विकास का संदेश पहुंचाने और संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई। मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने कहा कि यह चुनाव केवल एक पद का नहीं, बल्कि रांची के भविष्य और उसके विकास की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण चुनाव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ जनता के बीच जाएं, सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को घर-घर तक पहुंचाएं। साथ ही, एक स्वच्छ, सशक्त और विकसित ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.