पिथौरागढ़, अप्रैल 20 -- पिथौरागढ़। जिला पंचायत ने नगर निगम की पहली सरकार में निर्वाचित होकर पहुंचे मेयर व पार्षदों को सम्मानित किया। नगर के जिपं सभागार में बीते रोज हुए कार्यक्रम का शुभारंभ जिला पंचायत प्रशासक दीपिका बोहरा ने किया। इस दौरान प्रशासक दीपिका और पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष वीरेंद्र बोहरा ने बारी-बारी से मेयर कल्पना देवलाल, पार्षद सुशील खत्री, नवीन वर्मा, नीरज जोशी, पवन पाटनी, विक्की वाल्मीकि, सौरभ भंडारी, राहुल लुंठी, हेमा जोशी, शैरिन जोशी, कृष्णा वर्मा सहित अन्य पार्षदों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। मेयर और पार्षदों ने कहा कि शहर का विकास ही उनकी प्राथमिकता है। आमजन को बेहतर सुविधाएं मिल सके, इसके लिए वह प्रयासरत हैं। यहां निवर्तमान जिला पंचायत उपाध्यक्ष कोमल मेहता, ललित शौर्य, रमेश खत्री आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.