आरा, दिसम्बर 17 -- आरा। आरा जंक्शन पर आरपीएफ इंस्पेक्टर दीपक कुमार के नेतृत्व में पोस्ट स्तर पर गठित टास्क टीम ने प्लेटफॉर्म नंबर तीन पर गाड़ी संख्या-63229 (आरा बनारस मेमू) से मोबाइल चोर को पकड़ा। चरपोखरी थाना के क्षेत्र कथराई गांव निवासी संजय राय के पुत्र सूरज कुमार को रियलमी कंपनी के मोबाइल बिना सिम के लॉक लगा चालू हालत के साथ पकड़ा गया। टीम के सदस्य सहायक उप निरीक्षक प्रमोद कुमार भारती, आरक्षी अजय कुमार सिंह, इन्द्रदेव यादव व कन्हैया कुमार की ओर से रेल थाना पुलिस आरा को सौंप दिया गया। रेल पुलिस ने कानूनी कार्रवाई कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...