लखनऊ, मई 13 -- बड़ा मंगल पर जगह-जगह लगे भंडारा और देर शाम को मंदिरों के दर्शन के लिए निकले श्रद्धालुओं के कारण केडी सिंह बाबू स्टेडियम, सुभाष चौराह और क्लार्क अवध के पास ट्रैफिक का दबाव बढ़ गया। जिसके कारण वहां जाम की स्थिति बन गई। यह जाम मेयफेयर तिराहा तक पहुंच गया। सूचना मिलते ही डीसीपी ट्रैफिक मौके पर पहुंच गए। अपनी निगरानी में उन्होंने वाहनों को निकलवाना शुरू किया। रात दस बजे के आसपास स्थिति कुछ सामान्य हुई। बड़ा मंगल के कारण हनुमंत धाम की तरफ के ट्रैफिक को डायवर्ट किया गया था। ऐसे में सभी वाहन केडी सिंह बाबू स्टेडियम से एसबीआई तिराहा होते हुए निकल रहे थे। दिन में तो स्थिति सामान्य थी। शाम छह बजे से ट्रैफिक का दबाव बढ़ने लगा। शाम सात बजे तक यह स्थिति हो गई कि केडी सिंह बाबू स्टेडियम, एसबीआई तिराहा की तरफ जाम की स्थिति बनने लगी। वहां म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.