शामली, नवम्बर 28 -- शहर के मेपल्स एकेडमी में शुक्रवार को नवंबर माह में जन्मे प्री-नर्सरी से कक्षा 2 तक के सभी बच्चों का सामूहिक जन्मदिवस उत्साहपूर्वक मनाया गया। सामूहिक जन्मदिवस कार्यक्रम में प्री-नर्सरी कक्षा से गीतांशी और वियांश, नर्सरी से बुरहान और माही मलिक, केजी-1 से पर्व, वाची और भूविक, केजी-2 से अनवी और आरव मलिक, कक्षा 1 से वेदांश और यश शर्मा तथा कक्षा 2 से आरव सिंघल का जन्मदिवस मनाया गया। सुबह की प्रार्थना सभा के दौरान स्कूल प्रबंधक मुकेश सिंघल, प्रधानाचार्य मुकेश शर्मा, उपप्रधानाचार्या मौसमी दास तथा सभी शिक्षकों ने जन्मदिन मना रहे बच्चों को शुभकामनाएं दीं। सभी बच्चों ने मिलकर बड़ा केक काटा और एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं। स्कूल प्रशासन की ओर से बच्चों को छोटे-छोटे उपहार भी भेंट किए गए। बच्चों ने संगीत, खेल और मनोरंजक गतिविधियों में ...