कुशीनगर, जून 11 -- कुशीनगर। निज संवाददाता महराजगंज में गूगल मैप के सहारे जा रही कार निर्माणाधीन फ्लाई ओवर पर लटक गई। कुछ ऐसा ही कुशीनगर में गूगल मैप बताने के साथ दिखा रहा है। हेतिमपुर-गोबरही मार्ग पर खजुरिया नहर शाखा में पुल निर्माणाधीन है, लेकिन गू्गल मैप मुख्य मार्ग पर आवागमन बहाल दिखा रहा है। मेन सड़क पर पुल निर्माण का संकेतक नहीं लगने के कारण राहगीर पुल के समीप पहुंच कर वापस लौट रहे हैं। विभाग सिर्फ हेतिमपुर से गोबरही मार्ग के महुआडीह स्थान गांव के पास सड़क पर मिट्टी गिराने के साथ डंडे में दफ्ती पर रास्ता बंद होने का लिखकर अपने कर्तव्यों का इतिश्री कर लिया है। ऐसे में इस मुख्य मार्ग पर कभी बड़ा हादसा हो सकता है। हेतिमपुर-गोबरही मार्ग पर खजुरिया नहर शाखा पर जल संसाधन और सिंचाई विभाग द्वारा पुल बनवाया जा रहा है। नहर में पानी आने के बाद ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.