औरैया, दिसम्बर 13 -- मेन लाइन में फाल्ट और कस्बा कंचौसी में बिजली का पोल टूट जाने से बिहारीपुर सब स्टेशन की विद्युत आपूर्ति पूरे दिन बाधित रही। इससे कस्बा समेत आसपास के गांवों में जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया। पेयजल संकट के साथ ही आटा चक्की, गेहूं की सिंचाई और अन्य जरूरी कामकाज ठप पड़े रहे। जानकारी के अनुसार जिले के मुख्य बिजली घर असेनी से बिहारीपुर कंचौसी सब स्टेशन को आने वाली लाइन में रात करीब तीन बजे फाल्ट हो गया। इसके चलते कंचौसी कस्बा, कंचौसी गांव, बिहारीपुर, जमौली, चमरौआ, प्रतापपुर, परसादपुरवा, घसापुरवा, ढिकियापुर सहित कई गांवों की बिजली आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गई। इसके अलावा बाईपास तिराहे पर बिजली का पोल टूटने से समस्या और गंभीर हो गई। उधर, घसापुरवा गांव के अंदर जर्जर केबिल जल जाने से आधे गांव की बिजली सप्लाई पिछले दो दिनों से बाध...