प्रतापगढ़ - कुंडा, फरवरी 1 -- गौरा। खाखापुर विद्युत उपकेंद्र की मेन लाइन शनिवार शाम को करीब सात बजे अचानक ब्रेकडाउन हो गई। इससे बिजली की सप्लाई ठप हो गई। जेई अभय यादव के नेतृत्व में टीम ने पड़ताल की तो पता चला कि खाखापुर पावर हाउस के पास डिस्क पंक्चर हो गया है। जिसे बदला गया। करीब तीन घंटे बाद रात करीब 10 बजे विद्युत आपूर्ति बहाल हो सकी। अवर अभियंता का कहना है कि मेन लाइन में फॉल्ट की समस्या थी, जिसे दूर कर आपूर्ति चालू कर दी गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.