रांची, जनवरी 5 -- रांची, प्रमुख संवाददाता। शहर के मेन रोड में निगम की पुरानी 19 दुकान के स्थान पर नया भवन बनेगा। नया मार्केट कॉम्पलेक्स भवन जी प्लस वन होगा। रांची नगर निगम के प्रशासक सुशांत गौरव ने सोमवार को मेन रोड में निगम की 13.5 डिसमील जमीन पर बने मार्केट का निरीक्षण किया। उन्होंने संबंधित शाखा को मार्केट कॉम्पलेक्स के लिए प्रस्ताव तैयार कर जल्द निर्माण शुरू कराने का निर्देश दिया। इससे पूर्व प्रशासक ने शहर की सुंदरता एवं सुव्यवस्थित शहरी विकास को लेकर वरीय पदाधिकारियों के साथ एमजी रोड का पैदल निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान अंजुमन प्लाजा चौक से रतन पीपी तक सड़क के दोनों किनारे अतिक्रमण, यातायात व्यवस्था एवं नागरिक सुविधाओं का जायजा लिया गया। गिफ्ट डीड की भूमि की होगी सघन जांच प्रशासक ने मुख्य मार्ग एवं कनेक्टिंग पथ पर स्थित भवनों की ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.