गिरडीह, फरवरी 19 -- पंचायत सहायकों के चल रहे प्रशिक्षण के तीसरे दिन गुरुवार को समय पर दोपहर का भोजन नहीं मिलने पर कुव्यवस्था के खिलाफ प्रतिभागियों ने जमकर हो हंगामा किया और भोजनावकाश के समय हॉल से बाहर निकल गए। प्रशिक्षुओं ने दोपहर के भोजन का बायकॉट कर कुव्यस्था का विरोध किया। कहा कि चार दिवसीय प्रशिक्षण के दौरान आयोजक द्वारा समय पर भोजन नहीं देने एवं मेन्यू के मुताबिक खाना नहीं देने का प्रतिभागियों ने गंभीर आरोप लगाये। प्रशिक्षण के दौरान व्याप्त कुव्यवस्था से लोगों में भारी रोष देखा गया। बतला दें कि पंचायती राज विभाग झारखंड सरकार के तत्वाधान में ग्राम स्वराज अभियान के तहत पंचायत सहायकों का चार दिवसीय प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण सत्र में मुखिया, पंचायत सचिव, रोजगार सेवक, पंचायत स्वयं सेवक सहित अन्य लोग प्रशिक्षु के रूप में प्रशिक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.