पाकुड़, जुलाई 17 -- पाकुड़, प्रतिनिधि। मेनटेनेंस मामले के एक आरोपी को गुरुवार मुफस्सिल थाना की पुलिस गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार आरोपी खोसबुर शेख पर उसकी पत्नी ने मेनटेनेंस का खर्च नहीं दिए जाने का आरोप लगाया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार किया है। उसके खिलाफ वर्ष 2023 में मेनटेनेंस का केस दर्ज किया गया था। उसके बाद से आरोपी बिना खर्च दिए ही फरार चल रहे थे। पुलिस गुप्त सूचना के आधार पर गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...