मुजफ्फर नगर, मार्च 24 -- रामराज। रामराज क्षेत्र के हाशमपुर मार्ग के निकट मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर बीमार खच्चर की सूचना के बाद भी चिकित्सकों ने उपचार नहीं किया। इस मामले का मेनका गांधी ने संज्ञान लिया तो अधिकारियों में हड़कंप मच गया। आनन-फानन में खच्चर का उपचार कर दिल्ली शेल्टर भिजवाया गया। मेरठ-पौड़ी राजमार्ग पर ग्राम हाशमपुर मार्ग के निकट रविवार को एक बीमार खच्चर पड़ा था। इसकी सूचना राजमार्ग से गुजर रहे राहगीर दिव्यांश ने चिकित्सकों व प्रशासनिक अधिकारियों को दी, लेकिन कोई भी मौके पर नहीं पहुंचा। दिव्यांश ने एलआईसी एनिमल्स वेलफेयर के संस्थापक पुनीत अरोरा को जानकारी दी। पुनीत ने मेनका गांधी से फोन पर संपर्क कर मामले की जानकारी दी। इसके बाद मेनका गांधी ने जिलाधिकारी मुजफ्फरनगर को मामले से अवगत कराकर कार्यवाही को कहा। डीएम ने एसडीएम जानसठ जयेन्द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.