बेगुसराय, जून 10 -- वीरपुर,निज संवाददाता। इस वर्ष की राष्ट्रीय आय सह मेधा छात्रवृत्ति परीक्षा में वीरपुर प्रखण्ड के कुल 22 बच्चों ने सफलता दर्ज की। इसमें सबसे अधिक 5 बच्चे मध्य विद्यालय जगदर से उत्तीर्ण हुए। इस विद्यालय के छात्र किशोर कुमार 144 अंक हासिल कर प्रखंड टॉपर बने। उन्होंने जिला में 5 वां स्थान प्राप्त किया। उत्क्रमित मध्य विद्यालय खरमौली,यउत्क्रमित मध्य विद्यालय पर्रा और उत्क्रमित कन्या मध्य विद्यालय वीरपुर के 3-3 बच्चों ने सफलता हासिल की। वहीं उत्क्रमित मध्य विद्यालय फजिलपुर और मध्य विद्यालय लक्ष्मीपुर के 2-2 छात्र पास हुए। मध्य विद्यालय बरैपुरा, मध्य विद्यालय वीरपुर, मध्य विद्यालय मुजफ्फराडीह और उत्क्रमित मध्य विद्यालय बड़हारा से 1-1 छात्र सफल हुए। चुने गए सभी बच्चों को नवम वर्ग से इंटर तक प्रति माह एक हजार रुपए की छात्रवृत्ति ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.