रुडकी, दिसम्बर 21 -- पेंशनर्स एण्ड सीनियर सिटीजन वेलफेयर ट्रस्ट ने रविवार को अपना 22वां स्थापना दिवस सामाजिक सेवा और परोपकार के संकल्प के साथ धूमधाम से मनाया। इस अवसर पर निर्धन और मेधावी छात्राओं को छात्रवृत्ति, साइकिल तथा जरूरतमंद महिलाओं को सिलाई मशीनें वितरित कर समाज के कमजोर वर्गों को सशक्त बनाने का प्रयास किया गया। सिंचाई अनुसंधान संस्थान के सभागार में आयोजित समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि भारतीय शिक्षा बोर्ड के कार्यकारी अध्यक्ष एवं सेवानिवृत्त आईएएस डॉ. एनपी सिंह, विशिष्ट अतिथि नगर विधायक प्रदीप बत्रा तथा प्रमुख अभियन्ता सिंचाई विभाग देहरादून सुभाष चन्द्र पाण्डे ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया। अतिथियों ने ट्रस्ट द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि पेंशनर्स द्वारा सेवा भावना से किया गया कार्य समाज के लिए...