नोएडा, अप्रैल 16 -- नोएडा, संवाददाता। सेक्टर-91 में स्थित पंचशील बालक इंटर कॉलेज में मंगलवार को मेधावी विद्यार्थियों को छात्रवृत्ति प्रदान की गई। इसमें पंचशील के 14 छात्रों और महामाया बालिका इंटर कॉलेज की 7 छात्राओं को मिलाकर कुल 9 लाख रुपये की छात्रवृत्ति उपलब्ध कराई गई। विद्यालय के प्रधानाचार्य डॉ.नीरज टंडन ने जानकारी दी कि शिक्षादान संस्था के माध्यम से यह छात्रवृत्ति उन छात्र-छात्राओं को प्रदान की गई है। जिनके माता पिता ने आर्थिक विपन्नता के बावजूद भी संघर्ष करते हुए अपने बच्चे की पढ़ाई जारी रखवाई है। ये सभी बच्चे मेधावी हैं, अपनी शिक्षा के प्रति उनकी लगन और समर्पण सराहनीय है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.