विकासनगर, नवम्बर 29 -- महर्षि अरिविंदो घोष इंटर कॉलेज डाकपत्थर में शिक्षा सत्र 2024-25 की बोर्ड परीक्षा में 75 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 70 मेधावियों की माताओं को कमला नेहरू पुरस्कार से सम्मानित किया गया। विद्यार्थियों की माताओं को एक हजार रुपये की धनराशि के चेक प्रदान किए गए। प्रधानाचार्य अरुण डबराल ने कहा कि सरकार की ओर से शुरू किए गए इस पुरस्कार से अन्य विद्यार्थियों को भी बेहतर प्रदर्शन करने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने कहा कि बच्चों की परवरिश और उनकी शिक्षा में माता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, लिहाजा सरकार ने विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर उनकी माताओं को सम्मानित करने की परंपरा शुरू की है। इस परंपरा से माताएं भी अपने बच्चों की शिक्षा के प्रति जागरूक होंगी। इस दौरान कुंवर सिंह राय, कुशलानंद पुरोहित, शूरवीर सिं...