आरा, दिसम्बर 7 -- -नवोदय विद्यालय बिहिया का पटना सहायक आयुक्त ने किया निरीक्षण, सुरक्षा व्यवस्था पर हमेशा अलर्ट मोड में रहें -गर्ल्स हॉस्टल में वाटर प्यूरीफायर तुरंत लगाने और कमजोर बच्चों का रोस्टर बना अतिरिक्त अभ्यास कराने को कहा जगदीशपुर, निज संवाददाता नवोदय विद्यालय बिहिया का पटना संभाग के सहायक आयुक्त आर. डेनियल रेत्ना कुमार ने रविवार को निरीक्षण किया। उनके साथ पटना के प्राचार्य डॉ. मुख्तार सिंह और कैमूर के प्राचार्य मनोरंजन सिंह भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान सहायक आयुक्त ने शिक्षकों, छात्रों और शिक्षा कर्मियों से अलग-अलग फीडबैक लिया। फिर सामूहिक बैठक में गुणवत्तापूर्ण पढ़ाई और विद्यालय विकास को लेकर कई निर्देश दिए। आगामी 17 फरवरी से शुरू हो रही बोर्ड परीक्षा की तैयारी की समीक्षा करते हुए उन्होंने कहा कि कमजोर बच्चों की पहचान कर विशे...