अलीगढ़, दिसम्बर 28 -- अलीगढ़। देश की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले के जन्मोत्सव भारतीय माली सैनी समाज उत्थान एवं विकास समिति धूमधाम से मनाने जा रहा है। समिति द्वारा जन्मोत्सव पर पांचवा विशाल वैवाहिक परिचय सम्मेलन, मेधावी छात्र-छात्राओं और प्रबुद्ध जन सम्मान समारोह आयोजन किया जाएगा। समिति के अध्यक्ष मुकेश कुमार सैनी व राकेश सैनी ने बताया कि सावित्रीबाई फुले के जन्मोत्सव पर समारोह का आयोजन तीन जनवरी को रतन प्रेम डीएवी बालिका इंटर कॉलेज में किया जाएगा। समारोह के आयोजन में भारतीय माली सैनी समाज उत्थान एवं विकास समिति, ऑल इंडिया सैनी सेवा समाज, सैनी युवा जन क्रांति मोर्चा एवं सैनी शाक्य मौर्य कुशवाहा समाज द्वारा सहयोग किया जाएगा। तीन जनवरी को कार्यक्रमों का आयोजन सुबह 10 बजे से शाम पांच बजे तक किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विचार गोष्ठी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.