अमरोहा, दिसम्बर 12 -- मिशन शक्ति फेज 5.0 के तहत शुक्रवार को नगर के यश पब्लिक स्कूल में प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। मेधावी छात्र-छात्राओं को ट्रॉफी व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया। मिशन शक्ति प्रभारी कृष्णा दाहिम, कांस्टेबल सुमित कुमार ने छात्राों को जागरुक कर विभिन्न हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी। वृद्धावस्था एवं विधवा पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ, पूर्व दशम छात्रवृत्ति, मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह, मुख्यमंत्री अभियुदय, निराश्रित महिला पेंशन आदि योजनाओं की जानकारी भी दी। साइबर अपराध 1930, पुलिस हेल्पलाइन नंबर 112, महिला हेल्पलाइन नंबर 1090, चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन नंबर 1076 आदि को लेकर भी जागरुक किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.