बागेश्वर, जनवरी 19 -- पीएम श्री योजना के अंतर्गत बागेश्वर के चयनित माध्यमिक विद्यालयों के मेधावी छात्र-छात्राओं का अंतर राज्यीय शैक्षिक भ्रमण कार्यक्रम आयोजित किया। सोमवार को तहसील परिसर बागेश्वर से विधायक पार्वती दास ने भ्रमण दल को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। योजना के तहत जिले में आठ माध्यमिक विद्यालय संचालित हैं, जिनमें राजकीय इंटर कॉलेज गरुड़, राजकीय इंटर कॉलेज अमस्यारी, राजकीय इंटर कॉलेज काण्डा, राजकीय इंटर कॉलेज बागेश्वर, राजकीय इंटर कॉलेज भटखोला, राजकीय बालिका इंटर कालेज बागेश्वर, राजकीय इंटर कॉलेज कपकोट एवं राजकीय इंटर कॉलेज बदियाकोट शामिल हैं। इन विद्यालयों से कक्षा नौ एवं कक्षा 11 के गत वर्ष के परीक्षा परिणामों में मेधावी सूची में चयनित न्यूनतम चार-चार छात्र-छात्राओं का चयन किया। इस प्रकार जनपद से कुल 36 छात्र-छात्राओं को इस भ्रम...