मुरादाबाद, जून 15 -- सामाजिक संगठन कृति फाउंडेशन ऑफ इंडिया के वार्षिकोत्सव के अवसर पर रविवार को प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि कुंदरकी विधायक रामवीर सिंह, विशिष्ट अतिथि बाल संरक्षण राज्य आयोग के पूर्व अध्यक्ष विशेष गुप्ता रहे। कार्यक्रम में बच्चों ने देश भक्ति व सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। संगठन के संस्थापक आरके भारत ने अध्यक्षता करते हुए कहा, कार्यक्रम के माध्यम से प्रतिभाशाली बच्चों समाजसेवियों को सम्मानित करके उनका उत्साहवर्धन किया जाता है। संचालन प्रदेश सचिव जीनत चौधरी ने किया। इस दौरान जिला अध्यक्ष पवन गुप्ता, किरन प्रजापति, मीना राजपूत, बबीता चंद्रा, अंजू भंडारी, सुनीता चौधरी, नीरू सैनी, पूनम जाटव, दीपिका मेहता, गुड्डो प्रजापति आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.