धनबाद, जून 14 -- धनबाद। न्यू टाउन हॉल में रविवार को मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। धनबाद कोचिंग एसोसिएशन सम्मान समारोह का आयोजन करेगी। यह जानकारी एसोसिएशन के अध्यक्ष मनोज सिंह ने शुक्रवार को पत्रकार वार्ता में दी। टाउन हॉल में 15 जून को मार्गदर्शन-3.0 कार्यक्रम होगा। मुख्य रूप से 10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया जाएगा। मौके पर कैरियर काउंसिलिंग होगी। आईआईटी के डिप्टी डायरेक्टर प्रो. धीरज कुमार, मेवाड़ यूनिवर्सिटी के चेयरमैन अशोक गाड़ियां, गोल निदेशक संजय आनंद समेत अन्य छात्र-छात्राओं का मार्गदर्शन करेंगे। पत्रकार वार्ता में विकास तिवारी, राजू साह, नीरज कुमार, कुमुद रंजन झा समेत अन्य मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.