गाजीपुर, मार्च 29 -- गाजीपुर (खानपुर)। क्षेत्र के कुड़ा लंबी गांव निवासी समाजसेवी विनोद शर्मा ने शांति फाउंडेशन की तरफ से छात्रवृत्ति देने की घोषणा की है। छात्रवृत्ति का आधार 2025 की बोर्ड परीक्षा के रिजल्ट में उत्कृष्ट शैक्षिक प्रदर्शन रहेगा। हाईस्कूल व इंटरमीडिएट के मेधावी छात्र छात्राओं के ग्रेजुएशन के लिए क्रमशः दस, पंद्रह हजार वार्षिक छात्रवृत्ति देने की घोषणा की गई। विनोद शर्मा ने क्षेत्र के किरतु राय इंटर कॉलेज अठगावां, जनता विद्यालय इंटर कॉलेज, मेहनाजपुर, केदार नाथ इंटर कॉलेज उचौरी, गणेश राय इंटर कॉलेज डोभी, टाउन नेशनल इंटर कॉलेज सैदपुर, बभनौली इंटर कॉलेज समेत सभी कॉलेज के छात्रों से अपना आधार कार्ड, पारिवारिक आय प्रमाण पत्र आदि ईमेल आईडी ho@sfeindia.comपरभेजने की अपील की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.