बांदा, जनवरी 31 -- बांदा। संवाददाता चिराग फाउंडेशन की ओर से राजकीय महिला महाविद्यालय की छात्रा कु.काशिफा नईम खान को अजीजबानो मेमोरियल गोल्ड मेडल देकर सम्मानित किया गया। काशिफा महाविद्यालय में मेधावी छात्रा है। संस्था की संरक्षक डॉ.शबाना रफीक ने बताया कि यह सम्मान अपनी माता स्व० अजीज बानो की स्मृति में पिछले दस सालों से मेधावी छात्र-छात्राओं को हर वर्ष दिया जा रहा है। डॉ. शबाना व डॉ. सबीहा रहमानी ने मेडल सौंपने के बाद मेधावी छात्रा के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। इस मौके पर प्राचार्य डॅा.दीपाली गुप्ता व अन्य स्टाफ भी मौजूद रहा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...