लखनऊ, फरवरी 6 -- फोटो लखनऊ, कार्यालय संवाददाता राजकीय बालिका इंटर कॉलेज, बीकेटी बेहटा में वार्षिक उत्सव एवं पूर्व छात्र सम्मेलन का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि राजकीय होम्योपैथिक चिकित्सालय के प्रमुख चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष दिवाकर थे। कार्यक्रम में कक्षा 10वीं एवं 12वीं की प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाली छात्राओं को मेडल देकर पुस्कृत किया गया। कक्षा 11 की छात्राओं ने आरंभ है प्रचंड पर आकर्षक नृत्य किया। इस मौके पर विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. अंजू मिश्रा समेत अन्य मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...