हरदोई, जनवरी 27 -- सांडी। दो दिवसीय ब्लॉक स्तरीय खेल प्रतियोगिता में विजेता और उपविजेता प्रतिभागियों को विधायक एवं संस्था प्रबंधक ने सम्मानित किया। विधायक ने सभी खिलाड़ियों को उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दीं। 26 जनवरी को बाबा कॉलेज मैदान पर नारायण शिक्षा और समाज कल्याण समिति के प्रबंधक एवं संयोजक मनोज राठौर द्वारा, मेरा युवा भारत के सहयोग से ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता हुई। शुभारंभ पूर्व चेयरमैन दिनेश गुप्ता ने फीता काटकर किया। प्रतियोगिता में महिला कबड्डी, पुरुष वॉलीबाल, 100 मीटर दौड़ तथा बैडमिंटन प्रतियोगिता हुई। 27 जनवरी को कार्यक्रम में पहुंचे विधायक मानवेन्द्र प्रताप सिंह रानू व प्रबंधक मनोज राठौर ने विजेता व उपविजेता टीमों को प्रमाणपत्र, मेडल व ट्रॉफी प्रदान कर सम्मानित किया। रामकिशोर मस्ताना, आकाश तिवारी, अनिल गुप्ता...