प्रयागराज, मई 18 -- रामानुजन पब्लिक स्कूल झलवा में रविवार को प्री-स्कूल दीक्षांत समारोह व मेधावी सम्मान समारोह आयोजित किया गया। बच्चों ने सामूहिक नृत्य, गीत, ओजपूर्ण भाषण व नाटकों की प्रस्तुति से दर्शकों को मोह लिया। प्रधानाचार्या इप्शिता चौधरी ने मेधावी छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाणपत्र प्रदान करते हुए उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं। विशिष्ट अतिथि के रूप में वाइस चेयरमैन अपूर्व, सीईओ निधि सिन्हा, डॉ. प्राप्ति सक्सेना व पूजा प्रकाश उपस्थित रही। अंत में हेडमास्टर उमंग मेहरोत्रा ने धन्यवाद ज्ञापित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.