पीलीभीत, फरवरी 23 -- पीलीभीत। पुष्प इंस्टीट्यूट ने छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया, जिसमें मेधावियों को 32 स्वर्ण पदक प्रदान कर सम्मानित किया गया। समारोह में सिटी मजिस्ट्रेट विजय वर्धन तोमर व मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ.आलोक शर्मा ने विश्वविद्यालय स्तर पर प्राप्त गोल्ड मेडलिस्ट छात्रों को प्रशस्ति पत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम की शुरूआत दीप प्रज्ज्वलित कर सरस्वती वंदना से हुई। इसके बाद महाविद्यालय के निदेशक अनुज भटनागर ने मुख्य अतिथि व विभिन्न विद्यालयों से आए प्रधानाचार्यों का स्वागत किया। विश्वविद्यालय स्तर पर स्वर्ण पदक प्राप्त छात्राओं को सिटी मजिस्ट्रेट व निदेशक अनुज भटनागर द्वारा प्रशस्ति प्रत्र व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। विशिष्ट अतिथि सिटी मजिस्ट्रेट ने छात्राओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि देश की सहभा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.